विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी &colon; <&sol;strong>मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफल बिहार के युवाओं ने अपनी प्रतिभा&comma; कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से राज्य का गौरव बढ़ाया है। बिहार के युवा जितना आगे बढ़ेंगे&comma; प्रदेश उतना ही समृद्ध और सशक्त होगा। विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री रविवार को लोक सेवक आवास के &&num;8216&semi;संकल्प&&num;8217&semi; सभागार में सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफल बिहार के अभ्यर्थियों से मुलाकात एवं संवाद कर रहे थे। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार के युवाओं की सफलता पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से मातृभूमि के प्रति दायित्व सदैव याद रखने का आह्वान किया। कहा कि आप देश में कहीं भी रहें और सेवा दें&comma; बिहार की चिंता जरूर करें। अपनी जन्मभूमि का ऋण चुकाना हम सभी का दायित्व है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को अभी और गति देनी है और इसमें नई पीढ़ी का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होगा। सिविल सेवाओं में चयनित बिहार के युवा अपनी प्रशासनिक क्षमता से राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ बिहार के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षा के विस्तार पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था कर रही है। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के निकट उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। स्कूली शिक्षा को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा रहा है। मॉडल स्कूल&comma; लाइव क्लासेस और NEET-JEE की तैयारी की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की पहल भी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को इस विरासत से प्रेरणा लेते हुए आधुनिक और विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य की विकास संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि नेपाल से बिहार में आने वाले जल का बेहतर प्रबंधन कर सिंचाई और कृषि में उपयोग किया जाना चाहिए। बिहार की बड़ी आबादी और उच्च जनसंख्या घनत्व को आर्थिक अवसर के रूप में देखना होगा। GST लागू होने के बाद बिहार जैसे बड़े उपभोक्ता बाजार को इसका लाभ मिला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि अब परंपरागत क्षेत्रों के साथ उद्योग&comma; सूचना प्रौद्योगिकी&comma; आधुनिक टाउनशिप और अन्य उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना होगा। इनके विकास से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों से ईमानदारी&comma; संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ दायित्व निर्वहन करने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

नशामुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी