जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; जया कुमारी <&sol;strong>&colon; मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। इस परियोजना के तहत समग्र विकास कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। पटना में कुर्जी से काली घाट तक 6&period;5 किलोमीटर गंगा चैनल भी विकसित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री रविवार को लोक सेवक आवास स्थित &&num;8216&semi;संकल्प&&num;8217&semi; सभागार में मरीन ड्राइव यानी जे०पी० गंगा पथ के किनारे समग्र उद्यान&comma; पार्किंग&comma; कैफेटेरिया आदि के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वाटर मेट्रो जेट्टी&comma; बॉटनिकल गार्डेन&comma; बटरफ्लाई पार्क&comma; स्पोर्ट्स ग्राउंड&comma; वेस्ट टू वंडर पार्क&comma; पटना स्मार्ट सिटी पार्क&comma; महिला हाट&comma; कला ग्राम&comma; एसटीपी&comma; बांस घाट क्रिमेटोरियम कॉम्प्लेक्स सहित प्रस्तावित गंगा चैनल विकास की प्रगति से अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक 1&period;5 से 2 किलोमीटर पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वाहनों का परिचालन सुचारु रहे। आवश्यकतानुसार गंगा किनारे फुटओवर ब्रिज के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करें। कोईलवर एक्सप्रेस-वे को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था करें कि गंगा के जलस्तर बढ़ने पर भी लोगों को परेशानी न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गोलघर पटना की पहचान है। इसे और सुंदर व आकर्षक बनाकर परिसर में कैफेटेरिया की व्यवस्था की जाए। पटना हाईकोर्ट के पास स्थित वाटर टावर का जीर्णोद्धार भी बेहतर ढंग से कराया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना को और जनोपयोगी बनाने के लिए आम जनता से सुझाव लिए जाएं। श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा के लिए गंगा घाटों को विकसित किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बक्सर से भागलपुर तक गंगा तट के समेकित एवं चरणबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि इससे गंगा बेसिन का सुव्यवस्थित विकास होगा और भूमि का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

नशामुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी