बिहार से पेशी के लिए आए कैदी की दिनदहाड़े हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>देवघर&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> झारखंड में अपराधी किस तरीके से बेखौफ हैं इसका एक जीता जागता प्रमाण शनिवार को देवघर कोर्ट परिसर में देखने को मिला&period; यहां पर पेशी के लिए लाए गए एक कैदी को कोर्ट परिसर में ही गोली मार दी गई और मौके से अपराधी फरार हो गए&period; घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कैदी कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता से मिलने के लिए उनके चेंबर में गया था&period; तभी दो व्यक्ति आए जिन्होंने अपने हाथ में पिस्टल ले रखी थी&period; इसके बाद ठांय ठांय की आवाज आने लगी तब पता लगा कि कैदी को गोली मार दी गई&period; इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सदर अस्पताल भेजा गया जहां घायल को मृत घोषित कर दिया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट&comma; संथाल परगना डीआईजी सुदर्शन मंडल और तमाम पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी&period; संथाल परगना के डीआईजी ने खुलकर कुछ नहीं कहा&comma; लेकिन जांच की बात कही है&period; वहीं प्रत्यक्षदर्शी भी बताते हैं कि दो अपराधी थे और दोनों के हाथ में पिस्टल थी&period; चेंबर में ही गोली मारकर फरार हो गए&period; इसके बाद भागने के क्रम में एक अपराधी का पिस्टल वहीं गिर गया&comma; जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है&period; बताया जा रहा है कि मौके पर छह हवाई फायरिंग भी की गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि मृतक कैदी अमित कुमार सिंह को बिहार के बिहटा सदीसोपुर से बिहार पुलिस की एक टीम देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी&period; पेशी के बाद अधिवक्ता के चेंबर में से ले जाया गया जहां पर यह घटना घटी&period; फिलहाल देवघर पुलिस बिहार के 5 पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक कैदी अमित कुमार सिंह पर कई मामले दर्ज हैं&period; इनमें देवघर नगर थाने में भी एक बड़ा मामला दर्ज है&period; बिहार के बिहटा के सदीसोपुर से उसे देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था&period; देवघर एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”