बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा!

<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> सूबे में दिन प्रति दिन बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पटना पुलिस असफल साबित हो रही है। फिर एक बार अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए एक युवक को मारी गोली और आराम से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक का घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना मनेर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के बहपुरा रोड मार्ग के समीप देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मनेर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर जांच करने पँहुचे और घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत युवक मोटरसाइकिल बाइक से कहि जा रहा था&comma; इसी दौरान युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है&comma; हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया और ना ही युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल को बरामद की गई है। मनेर पुलिस शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

पटना में अत्याधुनिक कार्डियक इलाज की दिशा में नया कदम