गिट्टी मोरंग को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल!

<p><strong>कप्तानगंज&colon;<&sol;strong> बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कप्तानगंज बाजार में घर के बगल गिट्टी मोरंग हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गयी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष जगदीश पुत्र यादराम&comma;अनिल कुमार&comma;सुनील कुमार पुत्र जगदीश व द्वितीय पक्ष पवन यादव पुत्र हरीराम&comma;प्रिंस पुत्र गोविंद लाल शर्मा&comma;छोटू पुत्र हरीराम&comma; कौशल प्रसाद पुत्र बहरैची के के बीच गिट्टी मोरंग हटाने की बात को लेकर झड़प हुई जो मारपीट में बदल गयी। मारपीट में सुनील कुमार पुत्र जगदीश को सिर पर काफी चोट आयी वही अनिल कुमार को चोट लगी है।पिता जगदीश कुमार को हल्की चोट लगी है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जगदीश प्रसाद विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज के बगल पूरब गिट्टी&comma; मिट्टी आदि मकान निर्माण संबंधी समान रखे है।गिरे सामान को विपक्ष के द्वारा हटाने को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर इलाज के लिए भेज दिया गया । सुनील कुमार पुत्र जगदीश ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। कप्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

ठाणे में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल, ‘जल हित में जारी’ अभियान को मिला नगर निगम का साथ

BREAKING : भीषण गर्मी पर DM पटना का बड़ा आदेश: कक्षा 5 तक 11:30 बजे के बाद क्लास बंद