23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पटना महानगर हलवाई समाज के तत्वावधान में आयोजित 23वें गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर रविवार को गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से डिजिटल पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास&comma; शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने&comma; उन्हें स्वावलंबी बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गणेश पूजन महोत्सव के दौरान डिजिटल पत्रिका के विमोचन के साथ वैवाहिक वर-वधु परिचय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में फायर एंड सेफ्टी के पूर्व डायरेक्टर सुनील कुमार गुप्ता तथा पटना की मेयर सीता साहू समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने समाज की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना महानगर हलवाई समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता&comma; महासचिव आशुतोष कुमार&comma; सह-अध्यक्ष अमर कुमार गुप्ता&comma; मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

पटना में अत्याधुनिक कार्डियक इलाज की दिशा में नया कदम

भ्रष्टाचार और न्यायिक फैसलों में देरी पर भारतीय लोकहित पार्टी का प्रहार