महावीर मंदिर में भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, अब स्वास्थ्य के देवता के भी कर सकेंगे दर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर में अब श्रद्धालु भगवान हनुमान के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि के भी दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंगलवार को मंदिर परिसर में भगवान धन्वन्तरि की दिव्य प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर का उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक शांति के साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की कामना का अवसर भी उपलब्ध कराना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वन्तरि भगवान विष्णु के अवतार हैं। समुद्र मंथन के दौरान वे अमृत कलश और आयुर्वेद का ज्ञान लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए उन्हें आयुर्वेद का जनक तथा चिकित्सा विज्ञान का आदि आचार्य माना जाता है। आयुर्वेद और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग उन्हें अपना आराध्य मानते हैं। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। वैदिक पुरोहित सतेन्द्र पांडेय&comma; पंडित कमलाकांत ओझा तथा आचार्य पंडित भावनाथ झा के सान्निध्य एवं निर्देशन में पूजा-अर्चना कराई गई। समिति के सदस्य एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय कुमार ने यजमान के रूप में अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर अधीक्षक के&period; सुधाकरण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>न्यास समिति के अनुसार भगवान धन्वन्तरि की पूजा विशेष रूप से धनतेरस &lpar;धन्वन्तरि जयंती&rpar;&comma; गंभीर बीमारी या ऑपरेशन से पहले और बाद&comma; नए अस्पताल या क्लिनिक के उद्घाटन तथा उत्तम स्वास्थ्य&comma; दीर्घायु और परिवार के कल्याण की कामना के लिए की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि उनकी आराधना से स्वास्थ्य&comma; रोगमुक्ति&comma; मानसिक शांति&comma; सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

भूमि विवाद और बड़े बकायेदारों पर अपर समाहर्ता शेखपुरा सख्त, बॉडी वारंट निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा डीएम के आदेश पर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची गई