ठंड का कहर, बिहार में बदला स्कूल खुलने का समय!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। अब सभी विद्यालयों में सुबह 9&colon;00 बजे से पहले एवं अपराह् 3&colon;30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है&period; जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 21 दिसंबर यानी कल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी&sol; सभी अनुमंडल पदाधिकारी&sol; सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी&sol; सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही