अवैध शराबमाफियाओं का होली का रंग फीका, करीब 20 लाख रुपये का अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> पंचायत चुनाव और होली को लेकर शराब माफियाओं पर पटना पुलिस ने फेरा पानी। मनेर पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मनेर थाना क्षेत्र के सराय बलुआ गांव पक्की सड़क पर बीते रात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खगौल निवासी अभिषेक उर्फ छोटू &comma; बलुआ के निवासी गोविंद कुमार के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिलते ही मद्य निषेध और मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से मिलकर छापेमारी करते हुये एक ट्रक को पकड़े। ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें शराब पाया गया। हालांकि चावल से लदा हुआ ट्रक के भीतर भारी मात्रा में शराब पाया गया। साथ ही पुलिस ने दो मारुति कार को भी जप्त किया है। फिलहाल पुलिस दो तस्करो को गिरफ्तार किया। शराब कहाँ से आ रहा था और किसको डिलीवरी देना था पुलिस इसका भी पता लगाने में जुटी है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>शराब की इतनी बड़ी खेप जो पटना जा रही थी इसको पुलिस द्वारा पकड़े जाने की सूचना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि 11हजार बोतल &comma; 2100 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया साथ ही 2 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसका विक्रय मूल्य करीब 20 लाख रुपए की बताई जा रही है। मनेर पुलिस शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है। ट्रक चालक एवं अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण