जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पुलिस महानिरीक्षक&comma; गयाजी प्रक्षेत्र मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे&comma; जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने उनके आगमन पर स्मृति चिह्न के रूप में गमला भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने सलामी गार्ड की विधिवत सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी&comma; पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम&comma; पुलिस उपाधीक्षक यातायात&comma; पुलिस उपाधीक्षक &lpar;रक्षित&rpar; सहित सभी अंचल पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी