मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मानव-व्यापार निरोध इकाई&comma; कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक&comma; कमजोर वर्ग तथा पुलिस उप-महानिरीक्षक&comma; कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने मानव तस्करी&comma; अनैतिक देह व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दिनांक 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन &OpenCurlyDoubleQuote;नया सवेरा” की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अपराधों के उन्मूलन के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर मिलकर कार्य करना होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के आयोजक कमजोर वर्ग प्रभाग के अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 में मानव तस्करी&comma; अनैतिक देह व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित कुल 506 कांड दर्ज किए गए&comma; जिनमें 1487 पीड़ितों को शोषण से मुक्त कराया गया तथा 437 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिला पुलिस के मार्गदर्शन के लिए दो मानक कार्य प्रणाली &lpar;SOP&rpar; तथा मानव-व्यापार निरोध इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक के कर्तव्यों और दायित्वों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के सभी 44 जिलों &lpar;रेलवे सहित&rpar; में जिलास्तरीय मानव-व्यापार निरोध इकाई गठित और कार्यरत है। मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के लिए पटना&comma; गया और दरभंगा हवाई अड्डों पर एएचटीयू का गठन किया गया है&comma; जबकि पूर्णिया हवाई अड्डे पर इसकी स्थापना की प्रक्रिया जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पीएम नैर ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राज्य के सभी जिलों के नोडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पुलिस उपाधीक्षक &lpar;मुख्यालय&rpar;&comma; पुलिस उपाधीक्षक &lpar;विशेष अपराध&rpar;&comma; जिला मानव-व्यापार निरोध इकाई के प्रभारी&comma; तथा Railway Protection Force&comma; Sashastra Seema Bal&comma; Central Industrial Security Force और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिग लड़कियों को मानव-व्यापार से बचाने और यौन शोषण से मुक्ति के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक &OpenCurlyDoubleQuote;ऑपरेशन नया सवेरा 2&period;0” चलाने की घोषणा भी की गई। इस अभियान के तहत मानव तस्करी&comma; बाल श्रम&comma; रेड लाइट एरिया तथा ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े पीड़ितों की मुक्ति और पुनर्वास के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात