पुल निर्माण कंपनी की मनमानी अप्रोच पथ निर्माण कार्य में लापरवाही आवागमन में हो रही है परेशानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज मुख्य बाजार से फुलकाहा बाजार जाने वाली सड़क में मधुरा के समीप करोड़ों की लागत से महीनों पूर्व पुल का निर्माण किया गया है। जिसमें दोनों तरफ अप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है। संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से पुल का निर्माण किया गया। यहां तक की आवागमन सुचारू रूप से रहे इसके लिए डायवर्सन का भी निर्माण नहीं किया गया। जिससे लोगों को अपने वाहनों को लेकर जाने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हल्की बारिश में ही पुल के दोनों तरफ कीचड़ ही कीचड़ देखने के लिए मिल रहा है।जिससे आज शनिवार को कई छोटे वाहन पलटने से बच गया। इस बाबत कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग फारबिसगंज ने बताया कि आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है। संबंधित संवेदक के ऊपर जांच कर कार्रवाई की जाएगी तथा आवागमन को सुचारू किया जाएगा। वहीं मौके पर उपस्थित श्याम यादव ने कहा पुल निर्माण विभाग के मनमानी के चलते लोग यहाँ पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं जिसको देखने वाला कोई नहीं है। बड़ी हैरानी की यह बात है कि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तारीख तय है 11 नवंबर को मतदान होना है निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए यातायात की व्यवस्था की गई है लेकिन दूसरे तरफ इस तरह की सड़क होने से चुनाव व्यवस्था पर प्रभाव भी पड़ सकता है। आखिर इसके लिए दोषी कौन संवेदक या पदाधिकारी&quest;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा