खैरा गढ़िया में एसटीएफ टीम पर हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गढ़िया में रविवार समय करीब 3&colon;00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ की टीम पर कथित तस्करों और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई&comma; जिसमें एक पुलिस अवर निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने एसटीएफ के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर एसटीएफ की टीम ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस और फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले में एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसटीएफ की टीम को खैरा गढ़िया के समीप तस्करों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम संदिग्ध तस्करों को पकड़ने और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निर्धारित स्थान पर मौजूद थी। इसी दौरान खैरा गढ़िया पंचायत के मुखिया पति फारुख पर कथित रूप से तस्करों के सहयोग से लोगों को जुटाकर एसटीएफ टीम पर हमला कराने का आरोप है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार&comma; स्थिति अनियंत्रित होने पर एसटीएफ ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देवीगंज वार्ड संख्या-13 निवासी दयानंद साह&comma; पिता आनंदी साह&semi; खैरा गढ़िया वार्ड संख्या-13 निवासी राजकुमार साह&comma; पिता सदानंद साह&semi; तथा पलार वार्ड संख्या-14 निवासी जुलुकार&comma; पिता मोहम्मद शानिक&comma; के रूप में हुई है। तीनों नरपतगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपितों मादक पदार्थ स्मैक&comma;गाजा जैसे अन्य पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर किया करते है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जानीपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक का पैर टूटा

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी प्रगति पर दिया जोर