जानीपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक का पैर टूटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पटना-नौबतपुर जाने वाले नए नहर मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई&period; नकटी भवानी से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं&period; हादसे में एक युवक का पैर टूटने की सूचना है&comma; जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; बिहटा निवासी बिट्टू कुमार और रानीतालाब थाना क्षेत्र के बारा निवासी सोनू कुमार की कारें आपस में टकरा गईं&period; टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा&period; हादसे में सोनू कुमार के एक सहयोगी का पैर टूट गया&period; घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जानीपुर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई&period; पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

खैरा गढ़िया में एसटीएफ टीम पर हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार!

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी प्रगति पर दिया जोर