केस उठाने के लिए आरोपित दे रहें धमकी भूमि विवाद का मामला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon; <&sol;strong>कचरा-कचरा गांव में डरा-सहमा पीड़ित परिवार वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अवधेश सिंह की पत्नी मंजू देवी ने सीएम को आवेदन भेजकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि गोतिया के लोगों ने भूमि विवाद में मारपीट कर उन्हें और उनके पुत्र को जख्मी कर दिया। जनवरी में ही एफआईआर करायी गयी थी। पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो आरोपित और उसके साथी केस उठाने की धमकी देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गोतिया के लोगों ने 16 जनवरी को उनके व बेटे के साथ लोहे के रॉड से मारपीट की थी। बेटे रौशन कुमार का हाथ टूट गया था। दोनों का इलाज पटना में कराया गया। 22 जनवरी को पुलिस के वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप पर मुकदमा किया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित के समर्थक उन्हें बराबर धमकी दे रहे हैं। उनके डर से वह अपने मायके कचरा गांव में रहने के लिए मजबूर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जान माल की हिफाजत करने की गुहार लगायी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग