मकई लोड ट्रैक्टर एवं बस में जबरदस्त टक्कर, ट्रैक्टर चालक घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर नरपतगंज थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव के समीप गुरुवार के अहले सुबह पटना की ओर से आ रही बिहार सरकार पथ परिवहन विभाग की यात्री बस संख्या बीआर 11 पीडी&sol; 1769 ने मकई लोड ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर बूरी तरह घायल हो गए। वहीं बस के खलासी भी चोटिल हो गए। घायल ट्रैक्टर चालक एवं बस के खलासी को प्राथमिक उपचार के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज करने के बाद बस के खलासी को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के सुबह ट्रैक्टर चालक गढ़िया निवासी सुधीर कुमार यादव पिता अनमोल यादव अपने मां के गांव थलहा मकई खरीद कर फारबिसगंज स्थित बियाड़ा जा रहे थे। इस दौरान पटना से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने पीछे से  ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रैक्टर का परखच्चे उड़ गए और काफी दूर तक टक्कर की आवाज सुनाई दिया। आवाज सुनकर मार्निंग वाक करने जा रहे लोगों ने दौड़कर वहां पहुंच कर चालक को किसी तरह बाहर निकाला तथा बस के खलासी को भी बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान बस के आगे के सीट पर बैठे यात्रियों को मामूली सी चोटें आई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिनका इलाज नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाल कर घटना की जानकारी नरपतगंज थाना पुलिस को दी गई। मौके पर नरपतगंज थाना पुलिस पहुंचकर बस एवं ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर पर लोड मकई भी पूरी तरह रोड पर गिर गया और ट्रैक्टर दो भागों में टूट कर अलग हो गया वहीं बस के अगला भाग के बाएं साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा० दीपक कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दिया गया है। इस संदर्भ में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि बस एवं ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम