नरपतगंज के भंगही में भीषण अग्निकांड में दस घर जलकर खाक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या दस में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने के कारण हुई भीषण अगलगी में दस घर जलकर खाक हो गया। इस अगलगी कांड में दस लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। ग्रामीणों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। जिसमें मु&period;सिवरार&comma; मु&period; शोहराब&comma; मु&period; इम्तियाज&comma; मु&period;रिजवान&comma; मु&period;असलम&comma; मु&period; साकिर&comma; मु&period; रुस्तम&comma; मु&period; अफरोज&comma; मु&period; नईम&comma; मु&period; महफूज के घरों को आग अपने चपेट में ले लिया। देखते हीं देखते आग विकराल धारण कर लिय। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक से आग लग गई। जबतक लोगों ने इसे बचाने की कोशिश की तब तक आग पूरे फैल चुकी थी और पांच परिवार के दस घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज पुरवा हवा के कारण एक-एक कर सभी घर आग की चपेट में आकर चले गए। इस भीषण अग्निकांड में देखते हीं देखते घर में रखे बर्तन&comma;गहने&comma;नगदी&comma; अनाज&comma; फर्नीचर समान&comma; साईकिल एवं कपड़े&comma; ट्रैक्टर का डाला&comma; तैयारी के लिए रखे पांच एकड़ का गेहूं आदि सब जलकर राख हो गए। वहीं पहनने के वस्त्र जल जाने से खासकर छोटे बच्चों की भी परेशानी बढ़ गयी है। आग में सबकुछ स्वाहा हो गया। पूरे गांव में भगदड़ मच गई लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागने लगे करीब चार घंटे तक आग ने गांव में खूब तबाही मचाई। वहीं इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत भंगही पंचायत के मुखिया लालू मंडल ने बताया कि स्वयं जाकर पीड़ित परिवारों को सभी प्रकार से सहायता का भरोसा दिया गया है। अगलगी की घटना की जानकारी नरपतगंज अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार को भी दिया गया है। सूचना दिए जाने पर हल्का कर्मचारी अवधेश सिंह मौके पर पहुंचकर अगलगी में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाया जाएगा। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने नरपतगंज अंचल पदाधिकारी शंभू प्रकाश एवं फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार को दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित स्वजनों को आवास योजना के तहत मुआवजा देने की मांग अररिया जिला पदाधिकारी से की है ताकि बेसहारा पीड़ित परिवार अपना घर बना सके। अग्निकांड पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल