होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>औरंगाबाद&comma;  à¤®à¤‚न्टू कुमार &colon;<&sol;strong> होली के पारंपरिक उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई&comma; जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई&comma; जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपा गांव की है। बताया जाता है कि गांव में होली के मौके पर पारंपरिक होली गायन का कार्यक्रम चल रहा था और लोग उत्साह के साथ होली के गीत गा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फायरिंग के दौरान चली गोली छत से टकराकर दिशा बदल गई और बरपा गांव निवासी रामप्रवेश शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा की बांह से होते हुए सीने के आर-पार निकल गई। वहीं पास में खड़े राज नारायण शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र गणेश शर्मा को भी गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को दाउदनगर के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया&comma; लेकिन रास्ते में ही संजय शर्मा की मौत हो गई। जबकि घायल गणेश शर्मा का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही पौथू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!