तेजस्वी प्रसाद यादव ने मृतक गोपाल खेमका के परिवार से मिलने के बाद कहा…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने आज मृतक गोपाल खेमका जी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल परिवार इस दुख की घड़ी में स्वर्गीय गोपाल खेमका जी के परिवार के साथ खड़ा है। इंसाफ और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर हम सहायता और सहयोग करने के लिए तैयार है। साथ ही जल्द से जल्द इस हत्याकांड का सच और सच्चाई सामने लाने के लिए जल्द से जल्द जांच कराये जाने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इस घटना से पटना ही नहीं पूरा बिहार गोपाल खेमका जी की हत्या से हिल गया है और यह दिल दहला देने वाली हृदय विदारक घटना है। इस तरह की घटना वह भी हार्ट ऑफ द टाउन में जहां डीएम और एसपी का आवास है वही लगभग 200 गज के दूरी थाना है वहां उनके घर के सामने हत्या गोली मारकर कर दी जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उनके परिवार का दुख देखा नहीं जा रहा है&comma; परिवार के सदस्यों का मानना है कि क्या सुनवाई हो रही है और क्या कार्रवाई हो रही है सरकार कुछ भी नहीं बता रही है। इस तरह से राज्य में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है&comma; यह स्थिति दर्शाता है की बिहार में कैसा राज चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने आगे कहा कि 6 साल पहले भी उनके पुत्र स्वर्गीय गुंजन खेमका की हत्या कर दी गई थी उस समय भी एनडीए का राज था। मैं स्वयं कैंडल मार्च में शामिल हुआ था। इन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि 6 साल बीतने के बाद भी आज तक उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिला और हत्यारे पकड़े नहीं गए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। और अब गोपाल खेमका जी की कल रात में हत्या कर दी गई वह भी गांधी मैदान जैसे इलाके में जहां डीएम&comma; एसपी के आवास और थाना की दूरी काफी कम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने आगे कहा कि बिहार में लगातार और हर दिन अपराध और अपराधियों के द्वारा हत्या और लूट&comma; तथा अन्य तरह की घटनाएं हो रही है। बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है और उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है । इस तरह की घटनाओं पर हम बुलेटिन जारी करते हैं&comma; लेकिन सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होती है और 15 साल 15 साल का रट लगाया जाता। सत्तारूढ़ दल के नेता अब इस मामले पर चुप क्यों हैं।आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री के घर के सामने&comma; नेता प्रतिपक्ष के घर के सामने&comma; जज के घर के सामने&comma; विश्व सरैया भवन तथा पटना के सबसे पाश इलाकों में गोलियां चलती है। और अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती &comma; हम सभी ने देखा कि किस तरह से बोरिंग रोड में अपराधी गोली चलाते हुए आगे आगे जाते हैं और पीछे-पीछे एडीजी लॉन आर्डर होते हैं&comma; लेकिन अपराधी मौके से पकड़े नहीं जाते हैं और पुलिस की निष्क्रियता स्पष्ट रूप से दिखती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पत्रकारों के द्वारा ऐसी घटनाओं के संबंध में पूछे जाने पर किस घटना पर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जो आपको महसूस हो रहा है वैसा ही हमको भी महसूस हो रहा है। आज इंसान के जान की कोई कीमत नहीं है। और अपराधी जब जैसा चाहते हैं अपराध करके निकल जाते हैं। और हत्याएं तो अब आम बात हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार बिहार आते हैं और जंगल राज -जंगल राज का रट लगाते हैं&comma; लेकिन वह मुख्यमंत्री से इस बात का हिसाब क्यों नहीं लेते हैं कि बिहार आखिर क्यों हर दिन हत्या&comma; लूट&comma; बलात्कार &comma;डकैती की घटनाएं हो रही है और सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती। इन्होंने कहा कि एनडीए के राज में हो रहे हैं हर दिन की घटना को छुपाया जाता है मीडिया सच और सच्चाई दिखाने का कार्य करें और अखबार सच को छापे तो बिहार में अपराधी और घुसखोरी को बढ़ावा देने वाली सरकार का पोल खुल जाएगा और सच्चाई सामने आ जाएगी कि किनका राज आम जनों के लिए डरावनी स्थिति में लोगों को जीने पर मजबूर किए हुए है। लेकिन अफसोस की बात है कि सच और सच्चाई दिखाने से मीडिया कहीं ना कहीं दूर रहती है। इन्होंने आगे कहा कि बिहार में जब ट्रांसफर पोस्टिंग में घूसखोरी होगी और डी के टैक्स लेकर अधिकारी को पदस्थापित किया जाएगा तो अपराध और अपराधी कहीं ना कहीं इसका फायदा उठायेंगे ही। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी स्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं और इसके लिए सड़क से लेकर सदन न्याय दिलाने की लड़ाई को लड़ेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर पीड़ित परिवार से मिलने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल&comma; राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव &comma;प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू &comma;पूर्व मंत्री श्री समीर महासेठ&comma; प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद &comma;विधायक मुकेश रौशन &comma;विधान पार्षद फारुख शेख&comma; विधायक मुकेश यादव &comma; महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल&comma; प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता&comma; पीके चौधरी&comma; विनोद यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री