तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह ने लंगर का जायजा लिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त पटना साहिब में पिछले कुछ दिनों से देश विदेश से भारी गिनती में संगत दर्शन के लिए पहुंच रही है जिसके चलते तख्त पटना साहिब कमेटी के द्वारा रिहाईश&comma; लंगर आदि के पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। आज कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा लंगर हाल में जाकर लंगर का जायजा लिया गया इस मौके पर लंगर इन्चार्ज तेजिन्दर सिंह बन्टी भी उनके साथ मौजूद रहे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सः गुरुविन्दर सिंह ने बताया कि पिछले तकरीबन 10 दिनों से देश विदेश से संगत जत्थों के रुप में तख्त पटना साहिब दर्शनो के लिए पहुंच रही है और अभी आने वाले एक सप्ताह तक इसी प्रकार संगत आने वाली है जिसके लिए तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह सहित सभी सदस्यों के द्वारा तख्त साहिब के स्टाफ के सहयोग से सभी प्रबन्ध किए जा रहे हैं ताकि संगत को किसी तरह की परेशानी पेश ना आए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरु का बाग में भी सरकार से रिहाईश के लिए कमरे लिए गए हैं और वहां पर भी लंगर सेवा निरन्तर चलाई जा रही है। इसी के साथ तख्त साहिब में भी 24 घंटे लंगर का प्रबन्ध किया जा रहा है। सः गुरुविन्दर सिंह ने कहा कि आज उन्होंने स्वयं लंगर हाल जाकर पूरी जानकारी ली और उन्हें खुशी हुई कि इतनी संख्या में संगत के आने के बाद भी तख्त साहिब के लंगर इन्चार्ज और अन्य स्टाफ पूरी तनदेही से अपनी सेवाएं देकर संगत को लंगर छका रहे हैं। इसी प्रकार तख्त साहिब के सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह&comma; मैनेजर पपिन्दर सिंह के द्वारा संगत की रिहाईश के प्रबन्ध बेहतर तरीके से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशाद काउंटर और अन्य स्टाफ भी अपनी सेवाएं बाखूबी निभाते दिख रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी