तख्त पटना साहिब कमेटी ने ज्ञानी बलदेव सिंह को बनाया जत्थेदार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटनासिटी&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी की आज हुई बैठक में कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह को पूर्ण रुप से जत्थेदार का कार्यभार सौंप दिया गया है। बीते दिनों रणजीत सिंह गौहर पर लगे आरोपों के बाद कमेटी ने उन्हें सेवा मुक्ति कर दिया था। उसके बाद से लगातार इस पद को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी संगत भी दुविधा में थी कि किसे इस पद पर बैठाया जायेगा जिसके चलते आज सभी तरह की बातों पर विराम लगाते हुए कमेटी ने ज्ञानी बलदेव सिंह के नाम की घोषणा कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता में हुई मीटिंग जिसमें महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह&comma; सदस्य डा गुरमीत सिंह&comma; महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो&comma; राजा सिंह ने भाग लिया। मीटिंग की शुरुआत अरदास के साथ हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीटिंग का मुख्य एजेन्डा रणजीत सिंह गौहर पर कार्यवाई करते हुए उनसे रिहाईश खाली करवाने था। कमेटी के द्वारा पिछली मीटिंग में सर्वसम्मिति से उन्हें बर्खास्त कर दिया था पर बावजूद उसके वह रिहाईश खाली नहीं कर रहे जिसके चलते संगत को कमरों की परेशानी हो रही है। अनेक कमरे उनके सुरक्षाकर्मियों के पास भी हैं। कमेटी ने आज सर्वसम्मिति से फैसला लिय है कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस मसले को उठाया जायेगा।<br &sol;>इसके अतिरिक्त पूर्व हैड ग्रन्थी ज्ञानी राजिन्दर सिंह की मौत की जांच के लिए भी सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि उसकी जांच किसी सरकारी एजेन्सी से करवाई जाये जिससे पता चल सके कि उनकी मौत कैसे हुई और जो लोग उसमें शामिल पाए जायें उन पर उचित कार्यवाई होनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीते समय में कमेटी के द्वारा गैर संवैधानिक ढंग से चरनजीत सिंह को सदस्य नामजद करने पर भी सख्त एतराज जताते हुए उनकी सदस्यसता को समाप्त करने का फैसला लिया गया। इसके अतिरिक्त कबीर मठ के ब्रजेश मुनि की कार्यशैली पर गंभीरता से गौर फरमाते हुए उसकी तख्त साहिब पर गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन से गुहार लगाने का भी फैसला कमेटी ने लिया। ब्रजेश मुनि पिछले कुछ समय से लगातार बर्खास्त जत्थेदार रणजीत सिंह के निवास पर जाकर कई कई घण्टों बैठे रहते हैं यही नहीं अपने साथ कई लोगों को भी वह लेकर आते हैं। कमेटी ने इस पर ध्यान देते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर जिम्मेवार रणजीत सिंह गौहर और ब्रजेश मुनि होंगे इसलिए इनकी कार्यवाई को प्रशासन के द्वारा तुरन्त रोकते हुए उनके तख्त साहिब परिसर में प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश