फाइलेरिया उन्मूलन : जिले में नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम की हुई शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। इसे लेकर जिले के विभिन्न प्रखंड व नगरीय क्षेत्र में कुल 22 सेशन साइट बनाये गये हैं। सभी प्रखंड के दो पंचायत व अररिया व फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र कुल 04 स्थान सेशन साइट संचालित करने को लेकर चिह्नित किया गया है। सेशन साइट का संचालन रात साढ़े आठ बजे से 12 तक किया जाना है। जहां 20 साल से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिये संग्रह किया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभी सेशन साइट पर प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। इसी कड़ी में फारबिसगंज प्रखंड के झिरूआ पछुआरी पंचायत में गुरुवार की रात आयोजित शिविर का विधिवत उद्घाटन पंचायत की मुखिया स्वेता सिंह व सरपंच मनोज कुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में डीवीबीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह&comma; डब्ल्यूएचओ के दिलीप कुमार&comma; सीफार के जिलासमन्वयक खुशबू सिंह&comma; अस्पताल प्रबंधक सईदुर्जमा&comma; बीईई पंकज कुमार&comma; सीएचओ सीताराम&comma; प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य मौजूद थे&period; संभावित मरीजों का पता लगाने के लिहाज से सर्वे महत्वपूर्ण<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के संबंध में समुचित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक असाध्य बीमारी है। फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को रोग का पता वर्षों बाद चलता है। तब तक बीमारी लाइलाज हो चुका होता है। शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी रात के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसलिये नाइट ब्लड सर्वे संभावित रोगियों का पता लगाने का बेहतर जरिया है। संभावित मरीजों का पता लगाने के लिये जिले में विशेष अभियान संचालित है। सर्वे के लिये जिले में कुल 22 सेशन साइट चिह्नित हैं। प्रत्येक साइट पर जांच के लिये 300 लोगों का ब्लड सैंपल संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित है<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सामूहिक भागीदारी से जड़ से खत्म होगा फाइलेरिया<br &sol;>पंचायत की मुखिया स्वेता सिंह ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। रोग के प्रसार को नियंत्रित करने की दिशा में हर स्तर पर जरूरी प्रयास किया जा रहा है। इसमें समुचित सहयोग हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पंचायत के सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि सामूहिक प्रयास से फाइलेरिया का उन्मूलन संभव है। इसलिये उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर लोगों को जांच के लिये प्रेरित किया। नाइट ब्लड सर्वे की सफलता में फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लोगों के घर-घर जाकर सर्वे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें जांच के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। अस्पताल प्रबंधक सईदुर्जमा &comma; बीईई पंकज कुमार&comma; सीएचओ सीताराम सहित अन्य उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश