फुलवारी शरीफ के महादलित टोलों में मुफ्त बिजली की घोषणा पर बांटी मिठाइयाँ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा के बाद फुलवारी शरीफ के बेऊर-हसनपुरा महादलित टोले में गुरुवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला&period; इस फैसले से प्रभावित स्थानीय लोगों ने मिठाइयाँ बाँटकर खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बिहार राज्य प्रभारी और पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी सरकार गरीबों और वंचितों की असली हितैषी है&period; मुफ्त बिजली योजना जैसे निर्णय आम आदमी की सीधी जरूरत से जुड़े हैं&comma; और यही वजह है कि जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों ने भाग लिया और नीतीश कुमार जिंदाबाद&comma; धन्यवाद नीतीश कुमार जैसे नारों के साथ फैसले का स्वागत किया&period; उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और तालियों के साथ मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी और पार्टी नेता सुमित कुशवाहा&comma; पुनीत कुमार&comma; मोनू कुमार&comma; सस्ता देवी&comma; रूबी देवी&comma; सीमा देवी&comma; सरस्वती देवी&comma; कौशल्या देवी&comma; मनोहर मांझी&comma; शंकर मांझी&comma; पप्पू मांझी&comma; मिनता देवी&comma; सुरेश सिंह&comma; विश्वकर्मा मांझी&comma; शत्रुधन मांझी&comma; मोती मांझी&comma; रितिक मांझी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे&period; सभी ने एक स्वर में नीतीश सरकार के इस फैसले का समर्थन किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की