छात्र अपना मजबूत व सकारात्मक डिजिटल फुटप्रिंट तैयार करें : सत्य कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सोशल मीडिया आज जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और विद्यार्थियों को इसके सकारात्मक उपयोग पर ध्यान देना चाहिए&period; यह बात बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी सत्य कुमार ने शुक्रवार को संजय गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी&comma; पटना में दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि छात्र समय की बर्बादी और बढ़ते स्क्रीन टाइम से बचें तथा पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन बनाए रखें&period; डेयरी प्रौद्योगिकी के छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र और संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर बनें और दूध व डेयरी उत्पादों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सत्य कुमार ने छात्रों को फेक न्यूज और अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचने की सलाह दी&period; उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को नियंत्रित कर उसका उपयोग करियर व सफलता की दिशा में करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर-कटिहार मार्ग पर दो नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पथ निर्माण मंत्री ने जताया आभार