गायत्री परिवार ट्रस्ट कुरथौल द्वारा पितृपक्ष पर 224 लोगों ने किया पिंडदान एवं तर्पण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पितृपक्ष के पावन अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट कुरथौल द्वारा शुक्रवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया&period; इस आयोजन में एस डी भी पब्लिक स्कूल का विशेष सहयोग रहा&period; विद्यालय परिसर में बने अस्थायी पंडाल में जैसे ही वैदिक आचार्य व पुजारियों का आगमन हुआ&comma; पूरा परिसर पूजा और भक्ति में रंग गया&period; दो भवनों में चल रहे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और वातावरण में गूंजते वैदिक मंत्रों से माहौल भक्तिमय हो गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारतीय संस्कृति में पितृ&comma; मातृ एवं ऋषि ऋण को चुकाने की परंपरा के तहत पितृपक्ष का विशेष महत्व है&period; इन्हीं तिथियों में दिवंगत आत्माओं की शांति एवं प्रगति के लिए पिंडदान और तर्पण किया जाता है&period; इसी कड़ी में वैदिक विधि-विधान से पुनपुन नदी घाट पर 224 लोगों ने पिंडदान एवं तर्पण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं एस डी भी पब्लिक स्कूल की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अनुष्ठान अवश्य करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गायत्री परिवार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ&period; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने ददिहाल&comma; ननिहाल एवं ससुराल कुल के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट ने जानकारी दी कि आगामी 16 सितम्बर को यह आयोजन पुनपुन घाट पर पुनः होगा&period; वहीं 20 सितम्बर को गायत्री मंदिर कुरथौल परिसर में विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा&period; पूजन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट