भागलपुर-कटिहार मार्ग पर दो नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पथ निर्माण मंत्री ने जताया आभार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;भागलपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा-निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री&comma; बिहार श्री सम्राट चौधरी के अनुरोध के आलोक में माननीय रेल मंत्री&comma; भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर से कटिहार एवं कटिहार से भागलपुर के बीच दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व में इस मार्ग पर एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा था&comma; जिससे अब इस मार्ग पर चलने वाली कुल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण कार्य&comma; एवं आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भागलपुर से ट्रेन संख्या 05781 सुबह 5&colon;15 बजे एवं ट्रेन संख्या 03409 शाम 5&colon;30 बजे खुलेगी जबकि कटिहार से ट्रेन संख्या 05782 शाम 4&colon;50 बजे एवं ट्रेन संख्या 03410 सुबह 6&colon;35 बजे खुलेगी। रेलवे की इस त्वरित एवं जनहितैषी कार्रवाई पर माननीय पथ निर्माण विभाग के <em>मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने<&sol;em> माननीय प्रधानमंत्री जी&comma; माननीय रेल मंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार में इस समय त्योहारों &lpar;दीवाली एवं छठ&rpar; का समय है। यह विदित है कि इन पर्व-त्योहारों के अवसर पर राज्य के अंदर भारी संख्या में लोग अपने घर&sol;गाँव आते-जाते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आम जनता व दीवाली और छठ पर श्रद्धालुओं को सुगम एवं आरामदायक आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विक्रमशिला सेतु को दोबारा दुरुस्त करने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी और इंजीनियरों की पूरी टीम दिन-रात सेतु को दुरुस्त करने में जुटी है ताकि वाहनों का परिचालन फिर से सुरक्षित तरीके से शुरू किया जा सके। विक्रमशीला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य के तहत कमजोर स्लैब व रेलिंग को हटाने का काम चल रहा है। स्लैब के साथ पीसीसी गर्डर को भी काटा जा रहा है&comma; जिसके बाद तीसरे कमजोर स्लैब को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी कमियों को जल्द से जल्द दूर कर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को पुनः सुरक्षित और सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

टैंक लॉरी की टक्कर से महिला होमगार्ड जवान और टेंपो चालक विजय सिंह की मौत, नहर में गिरा टैंकर

आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद