बीआईटी पटना में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2025 का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी &lpar;BIT&rpar; पटना परिसर में बी&period;टेक&period;&comma; एमबीए&comma; एम&period;टेक&period;&comma; बीसीए और बीबीए के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2025 का उद्घाटन हुआ&period;कार्यक्रम की शुरुआत बीआईटी मेसरा मुख्य परिसर से लाइव स्ट्रीमिंग के साथ हुई&comma; जिसमें पटना&comma; देवघर&comma; जयपुर और नोएडा कैंपस भी जुड़े&period; कुलपति प्रो&period; इन्द्रनील मन्ना ने छात्रों को अनुशासन&comma; उपस्थिति और अकादमिक प्रतिबद्धता को सफल छात्र जीवन की आधारशिला बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीआईटी पटना निदेशक प्रो&period; आनंद कुमार सिन्हा ने छात्रों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष संस्थान में बिहार सहित झारखंड&comma; उत्तर प्रदेश&comma; ओडिशा&comma; दिल्ली&comma; असम&comma; तमिलनाडु&comma; आंध्र प्रदेश&comma; तेलंगाना&comma; पश्चिम बंगाल और गुजरात से छात्र प्रवेश ले चुके हैं&comma; जिससे परिसर में बहुआयामी शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण बनेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एआईसीटीई के नियमों के अनुसार&comma; 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों को विभागों&comma; ईआरपी&comma; परीक्षा प्रणाली&comma; पुस्तकालय&comma; छात्रावास&comma; प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट&comma; क्लब एवं सोसायटी आदि से परिचित कराया जाएगा&period; साथ ही योग&comma; मानसिक स्वास्थ्य सत्र और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी होंगी&period; समापन समारोह 12 सितम्बर को होगा&period;जोसा&sol;सीसैब काउंसलिंग पूरी हो चुकी है&comma; लेकिन रिक्त सीटों के लिए 26 अगस्त तक संस्थान-स्तरीय काउंसलिंग जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में डॉ&period; पी&period;सी&period; श्रीवास्तव&comma; प्रो&period; श्रीधर कुमार&comma; सुश्री त्रिशा कुमार&comma; प्रो&period; सुधेश्ना चक्रवर्ती&comma; प्रो&period; एस&period;पी&period; लाल&comma; डॉ&period; शील शालिनी&comma; डॉ&period; स्वेता&comma; डॉ&period; प्रेमलता सिंह&comma; डॉ&period; एस&period;के&period; सिन्हा&comma; डॉ&period; के&period;पी&period; तिवारी&comma; डॉ&period; बिनय भूषण&comma; डॉ&period; मधुप कुमार&comma; डॉ&period; अमित रघुवंशी और डॉ&period; सुनील कुमार पांडेय सहित कई शिक्षक मौजूद रहे&period; संचालन डॉ&period; स्मिता पल्लवी ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश