स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> स्वच्छता ही सेवा &lpar;SHS-26&rpar; अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त चिकित्सालय बथनाहा और रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से श्रमदान किया। अभियान के राष्ट्रव्यापी आह्वान &OpenCurlyDoubleQuote;एक दिन&comma; एक घंटा&comma; एक साथ” के तहत आयोजित कार्यक्रम में कार्मिकों ने स्टेशन परिसर की सघन सफाई कर यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सफाई अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए परिसर से कचरा हटाया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में डॉ&period; मनोज कुमार बोरा &lpar;कमांडेंट&comma; पैथोलॉजी&rpar;&comma; डॉ&period; श्रीनिवासा गौड़ा एन&period; &lpar;कमांडेंट&comma; चिकित्सा&rpar;&comma; डॉ&period; दीपक कुमार प्रसाद &lpar;कमांडेंट&comma; चिकित्सा&rpar; तथा बथनाहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुमित कुमार सहित संयुक्त चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन के सभी कार्मिक मौजूद रहे। अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

इस्लामी न्याय व्यवस्था के बिना इस्लामी जीवन की कल्पना नहीं : अमीर-ए-शरिया

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण