छात्र को चाकू से गोदकर मारा फिर जला डाला!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गोपालगंज&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; गोपालगंज में एक 17 साल के लड़के को घर से बुलाकर हत्या कर जला दिया गया। पहले उसे चाकू मारा गया और फिर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद एक रोती हुई एक लड़की का फोन आया और लड़के की मां से बोली- अनूप को नहर के पास जला दिया गया है। जाकर देखिए। रोते-बिलखते मां मौके पर पहुंची तो अनूप पूरी तरह से जल रहा था। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। लड़का-लड़की अलग-अलग जाति के थे। यह वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के सगवाड़ीह गद्दी टोला गांव की है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू&comma; शराब की बोतल और माचिस भी बरामद किया। पुलिस को रामप्रवेश मद्धेशिया का बेटा अनूप कुमार का जला शव मिला है। पास में ही खून के निशान भी मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि पहले उसे चाकू मारा गया है। घटना मंगलवार देर रात की है। वहीं&comma; फोन करने वाली लड़की से जब परिजनों ने बात करनी चाही तो उसने रोते हुए कॉल काट दिया।अनूप की मां ने बताया कि वह मंगलवार रात खाना खाने बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने उसे बुलाया। वह मोबाइल घर पर ही छोड़ चला गया। अनूप के चाचा संजय ने बताया कि 20 दिन पहले अनूप की गांव के तीन युवकों के साथ मारपीट हुई थी&comma; क्योंकि वह युवकों में से एक गोविंद की मौसेरी बहन से बात करता था। इसी से नाराज गोविंद ने अपने दो साथियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अनूप काम करने गुजरात चला गया। जब वापस आया तो उसकी हत्या हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनूप की मां ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक इंतजार करती रही&comma; लेकिन वह लौट कर नहीं आया। इसी बीच एक लड़की का फोन अनूप के मोबाइल पर आया। कॉल उठाने पर रोते हुए लड़की ने बताया कि वह गांव के ही नहर किनारे खेत में जला पड़ा है। लड़की द्वारा बताए गए बातों को सुन मृतक की मां मौके पर पहुंची&comma; जहां उसका शव जल रहा था। मां की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं&comma; स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इधर&comma; सुबह परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी को बुलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं&comma; पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया&period;न्यूज साभार<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!