हड़िया के ग्रामीणों को अब पंचायत में ही उपलब्ध होगी प्रसव संबंधी बेहतर सेवाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सेवाओं को धीरे-धीरे दूर-दराज के इलाकों तक विस्तारित किया जा रहा है। ताकि स्थानीय स्तर पर ही लोगों को बेहतर सेवा मुहैया हो सके। इसी कड़ी में बीते एक माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग एक दर्जन एपीएचसी व एचडब्ल्यूसी में प्रसव सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है। इस क्रम में बुधवार को अररिया प्रखंड के हड़िया व फारबिसगंज प्रखंड के देवपूरा में प्रसव सेवाओं की शुरूआत की गयी। हड़ियाबारा में डीडीसी मनोज कुमार&comma; मुखिया सबाना परवेज&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; पीएचसी प्रभारी डॉ जावेद व डीपीएम रेहान अशरफ ने इसकी विधिवत शुरूआत की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इलाके के लिये वरदान साबित अस्पताल में प्रसव सेवाओं का संचालन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए डीडीसी मनोज कुमार ने हड़ियाबारा एपीएचसी में प्रसव सेवा का संचालन शुरू पर डीडीसी मनोज कुमार ने पीएचसी प्रभारी अररिया व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रसव सेवाओं का संचालन इस इलाके लिये वरदान साबित होगा। सेवा का संचालन शुरू होते ही अस्पताल में एक बच्ची के जन्म को उन्होंने शुभ संकेत बताया। डीडीसी ने कहा कि जिला व प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य इकाईयों पर मरीज के बोझ को कम करने के लिहाज से ये प्रयास महत्वपूर्ण है। इसके लिये उन्होंने स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के सहयोगात्मक रवैया के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग के इस पहल पर स्थानीय मुखिया सबाना परवेज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में में जरूरी सुविधा व संसाधन की उपलब्धता के लिये उनके स्तर से समुचित सहयोग किया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वास्थ्य संस्थानों पर उपलब्ध करायी जा रही है जरूरी सेवाएं <&sol;strong>&colon;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीआईओ डॉ मोईज ने कहा कि अस्पताल में सभी तरह के छोटे-मोटे बीमारी के इलाज व जरूरी दवा उपलब्ध होगा। जो स्थानीय लोगों के लिये लाभकारी साबित होगा। उन्होंने प्रसव के तत्काल बाद बच्चों के लिये मां के दूध व नवजात के संपूर्ण टीकाकरण को उन्होंने जरूरी बताया। डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने कहा कि कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य इकाईयों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। दूर-दराज के इलाकों तक प्रसव सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जा सके। जो जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने के लिहाज से जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हड़िया सहित नजदीकी अन्य पंचायत के लोग होंगे लाभान्वित &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया पीएचसी प्रभारी डॉ जावेद ने बताया कि एपीएचसी में प्रसव सेवा का संचालन शुरू होने से पंचायत के 14 हजार लोगों के साथ-साथ आस-पास के अन्य पंचायत के लोग लाभान्वित होंगे। सघन आबादी सहित हाई रिस्क एरिया होने के इस सेवा के लिये हड़िया का चयन किया गया है। 15 दिन पूर्व ही अस्पताल में ओपीडी&comma; टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया था। फिलहाल प्रसव सेवा लोगों को दिन में ही उपलब्ध होगा। जल्द ही इसे रात्रिकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान बीएचएम सईदुज्जमा&comma; बीएएम मनीष कुमार&comma; बीसीएम सरवर आलम&comma; बीएमएनई अबू सुफियान&comma; बीएमसी यूनिसेर्प जयकुमार झा&comma; एएनएम सुनीता कुमारी&comma; आशा फैसिलिटेटर मरियम अंजुम&comma; आशा रेशमा साहिन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!