अपहरण कांड के उद्भेदन में बेहतर कार्य के लिए फुलकाहा थानाध्यक्ष को एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना के तेजतर्रार थानाध्यक्ष को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में 28 सितंबर 2026 को हुए युवक के अपहरण एवं फायरिंग कांड के उद्भेदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर फुलकाहा थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 विकास कुमार मौर्य को सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरत आर&period;एस&period; ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशस्ति-पत्र में एसपी ने थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य द्वारा कांड के उद्भेदन के लिए कठिन परिश्रम एवं आसूचना संकलन कर घटना का उद्भेदन करने&comma; अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी तथा संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की सराहना की है। एसपी ने कहा कि अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी में उनके द्वारा सूझबूझ&comma; तत्परता&comma; टीम भावना&comma; सहयोग एवं पेशेवर दक्षता का परिचय दिया गया&comma; जो प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। एसपी ने प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से थानाध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन करते रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बायीं कनपटी में लगी गोली, दायीं कनपटी से निकली, एफएसएल खोलेगा मौत का राज

ससुराल में दो बहनों से मारपीट, एक की मौत, दूसरी गंभीर, सास हिरासत में

सकरैचा में एक साल से कचरा उठाव बंद, दुर्गंध से लोग परेशान