डुब्बरबन्ना में SSB की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर नेपाली शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; के जवानों ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। डुब्बरबन्ना बीओपी के जवानों ने विशेष गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 193&sol;2 से करीब 100 मीटर भारत की ओर दो बाइक पर ले जाई जा रही 150 लीटर नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया&comma; जबकि दूसरा तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। SSB से मिली जानकारी के अनुसार&comma; बरामद शराब में उमंगा ब्रांड की 36 लीटर तथा ब्रिक्स ब्रांड की 114 लीटर नेपाली शराब शामिल है। जवानों ने मौके से टीवीएस अपाचे 160 और होंडा साइन दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार युवक की पहचान अंशु राज &lpar;21 वर्ष&rpar;&comma; पिता रंजन राय&comma; निवासी बसंतपुर &lpar;अमृत चौक&rpar;&comma; वार्ड संख्या-07&comma; थाना वीरपुर&comma; जिला सुपौल के रूप में हुई है। सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों पर SSB की लगातार नजर है। सूचना के आधार पर विशेष गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई है। जब्त शराब&comma; दोनों मोटरसाइकिल और गिरफ्तार युवक को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग&comma; अररिया को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। SSB के अनुसार&comma; फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!