कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद कई दिनों से बाधित गया-पटना रेल सेवा मंगलवार की शाम धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आई&period; गया से पटना जाने वाली यात्रियों से भरी एक सवारी ट्रेन मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 54 मिनट पर पुनपुन नदी के रेल पुल से गुजरी&period; ट्रेन को पुल से गुजरते देखा यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेलवे कर्मियों के अनुसार नदी का पानी कम होने और रेल पुल पर स्थिति में सुधार के बाद डाउन लाइन से सवारी ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया&period; सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को पुनपुन नदी पुल पर काफी धीमी गति से चलाया गया&period; करीब एक मिनट बाद ट्रेन सुरक्षित पुल पार कर गई&comma; जिसके बाद चालक ने गति बढ़ाई और ट्रेन पटना जंक्शन की ओर रवाना हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिछले कई दिनों से पुनपुन नदी के उफान के कारण पटना-गया रेलखंड पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित था&period; जलस्तर बढ़ने के कारण गया-पटना के बीच चलने वाली कई सवारी ट्रेनों समेत अन्य ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था&period; वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे रेल मार्गों से कराया जा रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंगलवार को नदी का पानी कम होने के बाद गया से पटना पहुंची सवारी ट्रेन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी&period; कई दिनों से रेल सेवा प्रभावित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था&period; ट्रेन के पुनपुन नदी पुल को सुरक्षित पार करने के बाद यात्रियों में सामान्य रेल परिचालन बहाल होने की उम्मीद जगी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पुनपुन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक बचा, दिव्यांग किशोर की तलाश जारी