भैरवगंज में एसएसबी ने कराया योगाभ्यास, जवानों संग बच्चों ने लिया भाग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 08&colon;15 बजे से 09&colon;00 बजे तक बाह्य सीमा चौकी &OpenCurlyDoubleQuote;जी” समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी तीनखंभा के कार्यक्षेत्र में स्थित भैरवगंज के प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का नेतृत्व सीमा चौकी तीनखंभा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुभाष सिंह की मौजूदगी में किया गया। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और एसएसबी के इस पहल की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा