सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिकित्सा शिविर व ग्रामीण बैठक, 68 लोगों को मिला लाभ

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा द्वारा रविवार को फुलकाहा समवाय क्षेत्र के सीमा चौकी पत्थरदेवा अंतर्गत जीवंत गांव गुवारपुछरी में ग्रामीण बैठक एवं मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने की। ग्रामीण बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। ग्रामीणों ने समय-समय पर मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग की&comma; साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सोलर पैनल लगाने का आग्रह भी किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसएसबी अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद आयोजित मानव चिकित्सा शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी &lpar;चिकित्सा&rpar; डॉ&period; बी&period; बी&period; सिंह के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस शिविर से लगभग 68 सीमावर्ती नागरिक लाभान्वित हुए। एसएसबी द्वारा चलाए गए इस जनकल्याण कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे काफी उपयोगी बताया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट शुभ्रांशु पांडे&comma; मेडिकल ऑफिसर मिस सबना एम&period;ए&period; सहित अन्य बल कर्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम