ननिहाल में शादी समारोह में आई नाबालिग को उठा लिए बदमाशों ने बनाया हवश का शिकार, चार घंटे में दोनों बदमाश गिरफ़्तार

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है&period; शादी समारोह में शामिल होने आई एक नाबालिग बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया&period; घटना के बाद इलाके में सनसनी और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है&period;हालांकि पुलिस ने दोनों दुष्कर्म करने वाले बदमाशों को चार घंट में ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि नाबालिग बच्ची अपने ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी&period; शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव के ही दो युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को जबरन एक बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की&period; घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।<br><br>घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई&period; सूचना मिलते ही पचरुखिया थाना पुलिस हरकत में आई&period; थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई&period; तकनीकी साक्ष्य&comma; स्थानीय सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर महज 4 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया&period;फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की जांच जारी है&period; इलाके में तनाव बना हुआ है&comma; जबकि लोग जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चक बिहारी गांव निवासी नीरज कुमार &lpar;पिता- टुनटुन महतो&rpar; और सत्येंद्र दास &lpar;पिता- बिरजू दास&rpar; के रूप में हुई है&period; पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है&period; साथ ही घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पीड़िता को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया&comma; जहां उसका इलाज जारी है&period; पुलिस के अनुसार&comma; पीड़िता को शारीरिक उपचार के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सहयोग दिया जा रहा है ताकि वह इस आघात से उबर सके। पटना सदर-2 के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पारदर्शिता के साथ की जा रही है और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की