एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक, सीमावर्ती चुनौतियों पर मंथन

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा&comma; अवैध गतिविधियों पर रोक और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने की&comma; जिसमें एसएसबी अधिकारियों और क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।<br>बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई&comma; जिसके बाद सीमा क्षेत्र में चल रही गतिविधियों&comma; सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कमांडेंट ने मीडिया कर्मियों से जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ सुझाव भी मांगे। इस दौरान पत्रकारों ने सीमावर्ती इलाकों में हो रही परेशानियों&comma; तस्करी और अन्य चुनौतियों को खुलकर सामने रखा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल से न केवल अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है&comma; बल्कि समाज में बढ़ रही नशे की समस्या पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। बैठक में द्वितीय कमान अधिकारी हर्षित कुमावत&comma; मदन मोहन भट्ट&comma; प्रवीण प्रभाकर सहित कई अन्य एसएसबी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया की ओर से रंजीत ठाकुर&comma; विनय ठाकुर&comma; मेराज सिद्दीकी&comma; पंकज रंजीत&comma; सुदीप भारती&comma; वरुण मिश्रा&comma; रंजीत राय&comma; वसीम राणा&comma; ज्ञान मिश्रा और राकेश कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य पर जागरुकता

सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिकित्सा शिविर व ग्रामीण बैठक, 68 लोगों को मिला लाभ

ननिहाल में शादी समारोह में आई नाबालिग को उठा लिए बदमाशों ने बनाया हवश का शिकार, चार घंटे में दोनों बदमाश गिरफ़्तार