बसमतिया में एसएसबी और पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को धरदबोचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया पूर्वीटोला वार्ड-07अंसारी टोला में 90 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को धरदबोचा। धंधे में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बीरपुर थाना अंतर्गत बेनेलीपट्टी वार्ड-06 निवासी 24 वर्षीय रूपेश कुमार पिता अशोक पासवान है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त तस्कर के ऊपर मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वीरपुर थाना कांड संख्या 416&sol;24 एवं बसमतिया कांड संख्या-12&sol;25 दर्ज है। दोनों कांड के अभियुक्त रूपेश कुमार पासवान फरार चल रहा था। इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल नाका कमांडर उप निरीक्षक खेलेहु हपकीप एवं अन्य दो जवान शामिल थे जबकि बसमतिया थाना पुलिस के तरफ से उप निरीक्षक शिव शंकर पंडित व अन्य पुलिसवल मौजूद थे। एसएसबी जवानों ने जप्त शराब व गिरफ्तार तस्कर पर कागजी कार्रवाई कर बसमतिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने अग्रतार कार्रवाई हेतु पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस मामले की जानकारी बसमतिया पुलिस ने दी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा