विश्व बंधुत्व दिवस पर बी. डी. कॉलेज में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में मनाए जाने वाले विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बी&period; डी&period; कॉलेज&comma; पटना के सेमिनार हॉल में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद केंद्र&comma; कन्याकुमारी की पटना शाखा और बी&period; डी&period; कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया&period; कार्यक्रम प्राचार्य प्रो&period; दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो&period; दिवाकर प्रसाद&comma; हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो&period; शत्रुधन शरण सिंह&comma; विभागाध्यक्ष प्रो&period; लाडली कुमारी&comma; रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो&period; विजय सिंह&comma; अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ&period; ममता शर्मा&comma; विवेकानंद केंद्र की पटना नगर प्रमुख निर्मला जायसवाल तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ&period; विजय शंकर विक्रम एवं नीतू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राचार्य प्रो&period; दिवाकर प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण भारतीय संस्कृति की उदारता&comma; सहिष्णुता और समन्वय की भावना का वैश्विक उद्घोष था&period; उनका संदेश आज भी मानवता&comma; शांति&comma; सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक है&period; उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन&comma; भारतीय ज्ञान परंपरा&comma; राष्ट्र निर्माण&comma; युवा शक्ति और विश्व बंधुत्व जैसे विषयों पर अपने विचार रखे&period; भाषण प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया&period; राजनीति विज्ञान विभाग के पंचम सेमेस्टर के छात्र आदित्य कुमार द्वितीय स्थान पर रहे&period; बी&period;कॉम के छात्र अभय आदर्श और जंतुविज्ञान के छात्र उज्जवल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के छात्र साहिल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया&period; प्रहलाद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे&comma; जबकि अजितेश कुमार और उज्जवल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो&period; शत्रुधन शरण सिंह&comma; प्रो&period; लाडली कुमारी&comma; प्रो&period; विजय सिंह&comma; डॉ&period; ममता शर्मा और विवेकानंद केंद्र की पटना नगर प्रमुख निर्मला जायसवाल ने निभाई&period; आयोजन में इतिहास विभाग की श्रीमती प्रिया सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में महाविद्यालय के बर्सर डॉ&period; अमित कुमार&comma; हिंदी विभाग के डॉ&period; रवि कुमार&comma; पाली विभागाध्यक्ष डॉ&period; राहुल अमृत राज&comma; उर्दू विभागाध्यक्ष&comma; संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ&period; महेश केवट&comma; राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ&period; राजीव कुमार&comma; प्राचीन भारत एवं संस्कृति विभाग की डॉ&period; स्वर्णा कुमार&comma; जूलॉजी विभाग की डॉ&period; कविता परमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी नीतू तिवारी और सहायक प्राध्यापक&comma; प्राचीन भारत एवं संस्कृति विभाग की देखरेख में हुआ&period; अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ&period; विजय शंकर विक्रम ने सभी प्रतिभागियों&comma; शिक्षकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया&period; प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना&comma; मानवीय मूल्यों&comma; सांस्कृतिक गौरव और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुन : परीक्षा की तैयारी में सहयोग हेतु बैठक आयोजित

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे

शेखपुरा में मंदिर की ओर नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों में नाराजगी