अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड &lpar;कला एवं संस्कृति विभाग&comma; बिहार सरकार&rpar; द्वारा दिनांक 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11&colon;30 बजे रीजेंट सिनेमा&comma; गांधी मैदान&comma; पटना में फिल्म &OpenCurlyDoubleQuote;हक़” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक&comma; संग्रहालय निदेशालय श्री कृष्ण कुमार ने श्रीमती रूबी&comma; भा&period;प्र&period;से&period;&comma; महाप्रबंधक&comma; बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सहायक निदेशक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ&period; अजय सिंह ने श्री कृष्ण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती रूबी&comma; भा&period;प्र&period;से&period; ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए तथा एक-दूसरे को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ परस्पर सहयोग और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी&comma; तभी वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात अपने संबोधन में श्री कृष्ण कुमार&comma; भा&period;प्र&period;से&period;&comma; निदेशक&comma; संग्रहालय निदेशालय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुरुषों पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं है&comma; बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि उनकी दो बेटियाँ हैं और हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहाँ बेटियाँ सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्म &OpenCurlyDoubleQuote;हक़” का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा द्वारा किया गया है&comma; जबकि इसके निर्माता विनीत जैन&comma; विशाल गुरनानी&comma; जूही पारेख मेहता&comma; हरमन बावेजा एवं विक्की जैन हैं। फिल्म महिलाओं के अधिकार&comma; संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों के बीच उनके आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म के प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित दर्शकों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली प्रस्तुति बताया। इस अवसर पर विभाग के अन्य पदाधिकारी&comma; कर्मी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। संचालक की भूमिका निभाते हुए श्री अरविंद रंजन दास ने अपने रोचक अंदाज़ से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश