नेटवर्किंग कंपनी के झांसे में गया युवक, पुलिस ने 12 घंटे में दरभंगा से किया बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>राजधानी पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र से लापता एक युवक को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दरभंगा से सकुशल बरामद कर लिया&period; युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे कथित नेटवर्किंग के जाल से मुक्त कराकर सुरक्षित थाना लाया गया&comma; जहां पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचरुखिया थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी जितेंद्र प्रसाद का करीब 21 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार अचानक घर से लापता हो गया था&period; परिजनों ने काफी खोजबीन की&comma; लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो शुक्रवार की रात विक्की कुमार ने पचरुखिया थाना में युवक के गुमशुदा होने की सूचना दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही पचरुखिया पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी&period; पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन और उसके संपर्कों की तकनीकी जांच शुरू की&period; साथ ही स्थानीय सूत्रों की मदद से युवक के बारे में सुराग जुटाया गया। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर युवक को दरभंगा से बरामद कर लिया&period; पुलिस ने उसे कथित नेटवर्किंग कंपनी के झांसे से मुक्त कराकर सुरक्षित थाना लाया। पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया&period; बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पचरुखिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की&period;<br &sol;>इस संबंध में पचरुखिया थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि इस तरह के मामलों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है&period; उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि नौकरी या अधिक कमाई के लालच में किसी भी संदिग्ध नेटवर्किंग कंपनी के झांसे में न आएं&period; यदि ऐसी कोई गतिविधि सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें&comma; ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा आदर्श केंद्रीय कारा बेउर,का औचक निरीक्षण