टीकाकरण को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रहा है विशेष अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले में शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का प्रयास जारी है। टीकाकारण को बढ़ावा देने में नियमित समयांतराल पर संचालित विशेष अभियान खास तौर पर सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में जिले में बीते शनिवार संचालित अभियान के बाद बुधवार को संचालित अभियान भी बेहद सफल रहा। राज्य स्तर से 15 मई से पूर्व तीन विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश के आलोक में बुधवार को दूसरे दिन संचालित अभियान के क्रम में जिले में 10 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान में तीसरे स्थान पर रहा अररिया &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा राज्यस्तरीय अभियान में अररिया तीसरे स्थान पर रहा। इससे पहले संचालित अभियान में भी हम पांचवें स्थान पर थे। टीकाकरण मामले में बेहतर उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति तक इसे लेकर हमारा प्रयास जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान में 10&comma; 430 लोगों के महुआ टीकाकरण-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीआईओ डॉ मोईज ने कहा कि अभियान के क्रम में 10&comma; 983 लाभुकों को टीका की निर्धारित डोज लगायी गयी। अभियान की सफलता को लेकर कुल 362 टीकाकरण दल का गठन किया गया था। ड्यू लाभार्थी की संख्या के आधार पर सत्र निर्धारित किये गए थे। साथ ही क्षेत्र में इसे लेकर एएनएम व आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान का संचालन किया गया था। नतीजतन हम अभियान में बेहतर प्रदर्शन दोहराने में हम कामयाब रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कर्मियों के सामूहिक प्रयास से मिली सफलता-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि कारगर रणनीति&comma; संबंधित अधिकारी व कर्मियों की कड़ी मेहनत के कारण जिले में संचालित टीकाकरण अभियान निरंतर अपने निर्धारित मुकाम के करीब पहुंचता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के क्रम में 2644 लाभुकों को टीक की पहली&comma; 7563 लाभुकों को दूसरी व 776 लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। उन्होंने आपसी सहयोग व समन्वय से आगामी 14 मई को संचालित अभियान की सफलता का भरोसा दिलाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा