नवनियुक्त एएनएम के इंडक्शन प्रशिक्षण को सभी प्रखंडों की चिह्नित एएनएम को किया गया ट्रेंड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन&comma; स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अच्छी तरह से जानकारी होनी अतिआवश्यक है। प्रखंड स्तर पर नवनियुक्त एएनएम को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बेहतर जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलास्तर पर चिह्नित एएनएम को प्रशिक्षण देने की बुधवार को शुरुआत की गई। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के प्रांगण स्थित जिला प्रतिरक्षण सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ&period; एस के वर्मा द्वारा की गई। इस प्रशिक्षण में सभी नवनियुक्त एएनएम को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में जिले की तीन एएनएम को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मास्टर प्रशिक्षक के रूप में ट्रेनिंग दी गई है। उन्हीं प्रशिक्षित एएनएम तथा केयर इंडिया के सहयोग द्वारा जिला स्तर पर एएनएम को चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि नवनियुक्त एएनएम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध की जा सके। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ&period; एस के वर्मा&comma; डीटीएल केयर आलोक पटनायक&comma; केयर डीटीओ-ऑन देवव्रत महापात्रा&comma; केयर प्रखंड समन्यवक अरूप मंडल के साथ मास्टर प्रशिक्षक के रूप में चिह्नित असरीना बास्की&comma; डिम्पल कुमारी&comma; ऋचा चौधरी एवं केयर इंडिया से मधुबाला के साथ जिले के सभी प्रखंडों से चिह्नित दो एएनएम उपस्थित रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिए एएनएम को रहनी चाहिए सभी आवश्यक जानकारी &colon; सिविल सर्जन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ एस के वर्मा ने प्रशिक्षण में शामिल प्रखंड स्तरीय एएनएम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिए सभी एएनएम को अपने कार्य में निपुण होना आवश्यक है। एएनएम द्वारा लोगों को सभी तरह की स्वास्थ्य परेशानियों में आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें महिला व शिशु स्वास्थ्य में प्रदान करने वाली सुविधा महत्वपूर्ण है। इन सेवाओं के प्रदान करने में कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए नवनियुक्त एएनएम को सभी जरूरी जानकारी का होना आवश्यक है। इसके लिए जिला स्तर पर सभी प्रखंडों की चिह्नित एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । ताकि उनके द्वारा प्रखंड स्तर पर नवनियुक्त एएनएम को विभिन्न कार्यशैली की जानकारी दी जा सके। एएनएम द्वारा लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कि सभी लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल सके। सभी प्रशिक्षित एएनएम द्वारा अपने प्रखंडों में बेहतर कार्य करने के साथ ही प्रखंड स्तर पर नवनियुक्त एएनएम को आवश्यक जानकारी देने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे आमलोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर सहायता प्रदान की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सभी एएनएम को दी गई विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीटीएल केयर आलोक पटनायक ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रखंड की दो एएनएम को शामिल किया गया है। जिसे नवनियुक्त एएनएम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन&comma; स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी एएनएम को स्वास्थ्य संस्थान में एएनएम की भूमिका व जवाबदेही&comma; राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्य का अवलोकन&comma; आरसीएच रजिस्टर की गतिविधि&comma; एमसीपीसी कार्ड&comma; पीपीई क्रियान्वयन व हैंडवाशिंग&comma; बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट&comma; मरीजों के एडमिशन व डिस्चार्ज प्रोसीजर&comma; मरीजों के सिर से पांव तक के मूल्यांकन&comma; पेट की जांच&comma;&comma; प्रसव के क्रियान्वयन&comma; मरीजों की शिफ्टिंग व ट्रांसफर&comma; हीमोग्लोबिन चेकअप&comma; यूरिन एनालिसिस&comma; इंजेक्शन प्रोसीजर जैसी अनेक तरह की आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षित एएनएम द्वारा प्रखंड स्तर पर नवनियुक्त एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे लोगों को स्वास्थ्य सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा