पटना के गौरीचक में सांप तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग की छापेमारी में 30 जहरीले सांप बरामद, 5 सपेरे गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&period; अजीत &colon;<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित बाकरचक गांव में मंगलवार और बुधवार को वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सांप तस्करी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है&period; इस छापेमारी में कुल 30 जहरीले सर्प विभिन्न प्रजातियों के बरामद किए गए हैं और इस मामले में पांच सपेरों को गिरफ्तार कर गौरीचक थाना पुलिस के हवाले किया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पर्यावरण एवं वन विभाग&comma; पटना पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारी प्रेम कुमार केसरी ने बताया कि सभी आरोपी सपेरे जहरीले सांपों को पकड़कर अवैध रूप से तस्करी की नीयत से जंगल में छिपाकर रखे हुए थे&period; इन सर्पों को 6 डब्बों में बंद करके रखा गया था जिन्हें टीम ने मौके से बरामद किया&period; सभी सर्पों को वन विभाग की अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फतुहा थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी अहेरी सपेरा&comma; सत्येंद्र सपेरा&comma; सोमर सपेरा&comma; पप्पू सपेरा और भालो सपेरा शामिल हैं&period; ये सभी अहिरी समुदाय से जुड़े हैं जो पारंपरिक रूप से सांप पकड़ने का काम करते रहे हैं&comma; लेकिन अब इन पर वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन और अवैध तस्करी का आरोप है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्रवाई की पुष्टि गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने की है&period; उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है&comma; जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस घटना की जानकारी मिलते ही बाकरचक गांव में अफरा-तफरी मच गई&period; बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए&period; उन्होंने बताया कि ये लोग हाल ही में नोटबुक बेचने वाले के वेश में गांव में घूमते दिखे थे&period; ग्रामीणों को तब कोई शक नहीं हुआ था&comma; लेकिन अब पता चला कि उनका मकसद जहरीले सांपों की तस्करी करना था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस इलाके में अक्सर तस्कर सक्रिय रहते हैं और वन्य जीवों की अवैध तस्करी करते हैं&period; वन विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वन विभाग के पदाधिकारी प्रेम कुमार ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर विभाग की नजर बनी हुई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी&period; फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की निगरानी में हैं और पूछताछ जारी है कि सांपों को कहां और किसे बेचा जाना था&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव