फुलवारीशरीफ में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 60 पुड़िया स्मैक, तीन मोबाइल और नकदी बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को टमटम पड़ाव से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 60 पुड़िया स्मैक&comma; तीन मोबाइल फोन और 3&comma;600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक शामिल हैं&comma; जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टमटम पड़ाव के पास कुछ युवक स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे&comma; लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 60 पुड़िया स्मैक&comma; तीन मोबाइल फोन तथा 3&comma;600 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि बरामद नकदी मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त की गई थी। जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार&comma; रत्नेश कुमार और मंगल कुमार के रूप में हुई है। इनके अलावा एक नाबालिग बालक को भी निरुद्ध किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा स्मैक की खेप कहां से लाई जाती थी और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार&comma; मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी