कक्षा प्रतिनिधि के रूप में श्रुति और शोभा निर्वाचित, शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन&comma; फुलवारी शरीफ में बी&period;एड&period; प्रथम वर्ष और डी&period;एल&period;एड&period; द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा प्रतिनिधि के चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चयन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बी&period;एड&period; प्रथम वर्ष में श्रुति कुमारी ने सर्वाधिक 79 अंक प्राप्त कर कक्षा प्रतिनिधि का पद हासिल किया&period; चयन के बाद ताहेरा खातून और सिम्मी माला ने उन्हें सीआर का बैज लगाकर सम्मानित किया और दायित्वों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं&period; वहीं डी&period;एल&period;एड&period; द्वितीय वर्ष में शोभा कुमारी ने 66 अंक प्राप्त कर कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चयनित हुईं&period; उन्हें ममता यादव और सुजाला ने बैज लगाकर सम्मानित किया। चयन के बाद श्रुति कुमारी और शोभा कुमारी ने पद एवं दायित्व की शपथ ली&period; दोनों ने महाविद्यालय और अपनी-अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा&comma; ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ&period; अजय कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा प्रतिनिधि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं&period; उन्होंने चयनित प्रतिनिधियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा सभी विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डी&period;एल&period;एड&period; विभागाध्यक्ष एहतेशाम निजामी&comma; अरविंद कुमार सिंह&comma; राजीव कुमार सिंह&comma; राकेश कुमार&comma; संतोष कुमार यादव&comma; रमेश चंद्र&comma; उमर&comma; डॉ&period; नबील अहमद और डॉ&period; अजित कुमार सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे&period; कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता&comma; लोकतांत्रिक भावना&comma; जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित करना था।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार