जानीपुर में ट्रक चालक से लूट का चार घंटे में खुलासा, 45 हजार रुपये बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया&period; पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई 45 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है&period; घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है&period; गिरफ्तार सभी आरोपित पिपलावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 9 सितंबर को जानीपुर थाना क्षेत्र के नकटी भवानी मंदिर के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को रोक लिया था&period; आरोपितों ने चालक के साथ मारपीट करने के बाद उससे रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए&period; घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में जानीपुर थाना कांड संख्या 267&sol;26 के तहत बीएनएस की धारा 127&lpar;2&rpar;&comma; 115&lpar;2&rpar;&comma; 309&lpar;4&rpar; और 3&lpar;5&rpar; में प्राथमिकी दर्ज की गई&period; घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देश पर फुलवारीशरीफ-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली&period; इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की गई&period; लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर लूटकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर लूटी गई 45 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई&period; पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR01PC4338 को भी जब्त किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों में संतोष कुमार&comma; पिता विजय प्रसाद&comma; निवासी बिगन टोला&comma; थाना पिपलावां&comma; मो&period; तंजीम असरफ&comma; पिता मो&period; मिनहाज&comma; निवासी नसोपुर&comma; थाना पिपलावां&comma; सुधीर कुमार&comma; पिता युगल किशोर सिंह&comma; निवासी नसोपुर&comma; थाना पिपलावां और दिनेश राय&comma; पिता सत्यनारायण राय&comma; निवासी नसोपुर&comma; थाना पिपलावां शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी दल में जानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सागर कुमार&comma; पुलिस अवर निरीक्षक हर्षवर्द्धन कुमार&comma; पुलिस अवर निरीक्षक कोमल कुमारी और जानीपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार&comma; गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने इससे पहले किसी अन्य लूट की घटना को अंजाम दिया है या नहीं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार