श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली दौरे के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार के औद्योगिक विकास&comma; निवेश संवर्धन&comma; रोजगार सृजन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में उन्होंने माननीय केंद्रीय मंत्री&comma; सूक्ष्म&comma; लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय श्री जीतन राम मांझी जी से मुलाकात की। सुश्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने&comma; युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा राज्य के समावेशी विकास को लेकर केंद्र एवं राज्य के समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> केंद्रीय मंत्री ने अपने बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार साझा किए। इसके पश्चात श्रेयसी सिंह ने माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से मुलाकात की। बैठक के दौरान बिहार में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार&comma; नए निवेश आकर्षित करने&comma; स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा उद्योग आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके पश्चात श्रेयसी सिंह ने माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से भी मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्र निर्माण&comma; युवाओं के सशक्तिकरण&comma; औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान सुश्री श्रेयसी सिंह ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष बिहार के औद्योगिक एवं पारंपरिक हस्तशिल्प क्षेत्र को नई पहचान देने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे। इनमें राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना&comma; सिल्क पर्यटन क्लस्टर का विकास&comma; हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर की स्थापना&comma; राष्ट्रीय हस्तशिल्प वस्त्र एवं इनोवेशन संस्थान की स्थापना&comma; स्पोर्टेक एवं एग्रोटेक क्लस्टर के विकास सहित बेगूसराय में इंडस्ट्रियल पार्क से संबंधित विषय प्रमुख रहे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अतिरिक्त उन्होंने BHAVYA योजना के अंतर्गत चार नए पार्कों की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा&comma; जिससे राज्य में औद्योगिक निवेश&comma; कौशल विकास एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बैठकों के दौरान बिहार में डिफेंस कॉरिडोर एवं DRDO की स्थापना की संभावनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन से राज्य में निवेश&comma; रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उद्योगों के विकास&comma; युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, अपर समाहर्ता ने सुनी 19 फरियाद