एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जिलाधिकारी&comma; पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना ने सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों &lpar;एनएच&rpar; को पूर्णतः अतिक्रमण-मुक्त तथा इस पर वाहनों का परिचालन सुगम एवं सुरक्षित रखने का निदेश दिया है। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय स्थित सभागार में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों&comma; अनुमंडल पदाधिकारियों&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों&comma; थानाध्यक्षों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोपरि है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अधिकारीद्वय द्वारा 15 दिनों के अंदर एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश अधिकारियों को दिया गया। जो भी ट्रक या अन्य वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा दिया जाता है उसे जब्त कर दंड लगाने तथा ऐसे वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश अधिकारियों को दिया गया। अपर जिला दंडाधिकारी&comma; नगर व्यवस्था को एनएच के किनारे अतिक्रमण हटाने हेतु लगातार अभियान चलाने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश