अपहरण युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">मनेर&comma; आनंद मोहन।<&sol;mark><&sol;strong> तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक दशहरा का मेला घूमने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद मनेर थाना के शेरपुर में गंगा किनारे से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के मौला गांव निवासी सुभाष लाल मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि आकाश विजयादशमी के दिन घर में यह बोलकर निकला था कि वह मेला घूमने जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब आकाश वापस घर नहीं लौटा तो परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए और संभावित जगहों पर उसकी तलाश शुरू की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>काफी खोजबीन के बाद भी जब आकाश का पता नहीं चला पाया तो परिजनों ने मनेर थाना में आकाश की गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कराया। इसी बीच गुरूवार की घर वालों को सूचना मिली कि किसी लड़के का शव शेरपुर गंगा किनारे मिला हैं। जिसके बाद घर के लोग वहां पहुंचे तो आकाश का शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर अपने पूरे दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता युवक का अपरहण का मामला मनेर थाना में दर्ज है। जिसका कांड संख्या 766&sol;23 दर्ज है&comma; जिसका अनुसंधान जारी है। मृतक के शरीर में कहीं जगह जख्म का निशान मिले हैं &comma; इससे प्रतीत होता है की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की हत्या कब और कैसे हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी